Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इंदौर। रविवार को उमड़ी भीड़ के बाद शहर के 56 दुकान संघ ने कोरोना संक्रमण के फैलाव को सीमित रखने के उद्देश्य से एक बड़ा फैसला किया है। अब 56 दुकान स्थित सभी दुकानें शनिवार-रविवार को जल्द बन्द हो जाएगी। शनिवार को शाम 6 बजे और रविवार को शाम 5 बजे से ही 56 दुकान पूर्ण रूप से बंद हो जाएगा। इस बात की जानकारी बीजेपी के शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने दी। उन्होंने बताया कि यह फैसला संघ ने खुद लिया है और इसमें प्रशासन की कोई भूमिका नहीं है, जो काफी सराहनीय बात है। उन्होंने कहा कि इस फैसले का स्वागत है और अन्य संगठनों को भी इससे सीख लेनी चाहिए। गौरतलब है कि रविवार को 56 पर उमड़ी भीड़ के बाद से ही अनुमति दिलानें के मामले में अध्यक्ष गौरव रणदिवे असहज थे। 

Category

🗞
News

Recommended