Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
उज्जैन। छात्र राजनीति की पाठशाला से लेकर छात्र राजनीति का अखाड़ा कहे जाने वाले उज्जैन के सबसे पुराने माधव कालेज को शिफ्ट किए जाने का मामला बुधवार को भी गरमाया रहा। कांग्रेस समर्थित छात्र संगठनों और खुद कांग्रेस ने माधव कालेज को शिफ्ट किए जाने को लेकर बुधवार को भी जमकर हंगामा मचाया। एक्सटेंशन माधव कालेज को शिफ्ट किये जाने के विरोध में सैकड़ों की संख्या में छात्र बुधवार को फिर माधव कॉलेज में इकट्ठे हुए और कॉलेज को शिफ्ट किये जाने को लेकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान छात्रों और कांग्रेसियों ने यहां जमकर नारेबाजी की और माधव कॉलेज की छत पर चढ़ गए। बाद में सैकड़ों की संख्या में छात्र नारेबाजी करते हुए चामुंडा माता चौराहा पहुंचे और यहां चक्का जाम किया। माधव कॉलेज को शिफ्ट किये जाने के विरोध में छात्रों ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव का पुतला फूंका।

Category

🗞
News

Recommended