Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
िश्वव्यापी महामारी कोविड-19 का कहर पूरे देश में नजर आ रहा है. देश में संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है . अब मरीजों की संख्या साढ़े 44 लाख से भी ऊपर पहुंच गई है . नए मरीज मिलने के मामले में आये दिन नए रिकॉर्ड बन रहे हैं.लेकिन इन बुरी खबरों के बीच राहत की बात ये है कि भारत अब दुनिया का दूसरा देश हो गया है जहां सबसे ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। ये खबर लिखे जाने तक यहां अब तक 34 लाख 66 हजार 819 लोग ठीक हो चुके हैं। बुधवार को 70 हजार 792 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट से लिये गए हैं । यह आंकड़े महामारी के बीच उम्मीद की किरण भी जगाते हैं .हमारे देश में लोगों की जिजीविषा बहुत मजबूत है. जनता कई तरह की भारी परेशानियों से घिरी होने के बावजूद अपनी जिंदगी जी रही है. भ्रष्टाचार ,जातिवाद सांप्रदायिकता और महंगाई जैसी बड़ी समस्याओं के बावजूद लोग संघर्ष करते हुए जीवन यापन कर रहे हैं .और इसी संघर्ष के कारण भारतीयों की प्रतिरोधक क्षमता अन्य देशों के मुकाबले ज्यादा मजबूत हो गई है .वैज्ञानिक भी मानते हैं कि भारत में लोगों की प्रतिरोधक क्षमता पश्चिमी देशों के मुकाबले कहीं ज्यादा है. इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि इस महामारी को हम सब भारतवासी मिलकर एक न एक दिन जरूर मात दे देंगे.देखिए इस मुद्दे पर कार्टूनिस्ट सुधाकर का नजरिया.

Recommended