Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
जनपद शामली के कांधला पुलिस ने मामूली कहासुनी के बाद झगड़ा कर रहे दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गुरुवार को जेल भेज दिया है। दरअसल, आपको बता दें कि कांधला कस्बे के रेलवे मार्ग पर कांधला पुलिस को सूचना मिली कि मामूली कहासुनी के बाद दो लोग आपस में झगड़ा कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची कांधला पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई दोनों लोगों के खिलाफ शांति भंग की धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए गुरुवार को जेल भेज दिया है।

Category

🗞
News

Recommended