Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली की कांधला पुलिस नें सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ अपना फोटो वायरल करने के आरोपी को पुलिस ने क्षेत्र के गांव किवाना मोड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। कई दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक युवक ने अवैध हथियार के साथ अपना फोटो वायरल किया था। मामले में साइबर सेल प्रभारी कर्मवीर सिंह ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी थी। गुरूवार को मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक अवैध हथियार के साथ कस्बे के किवाना मोड़ पर खड़ा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया, और थाने ले आई। पुलिस ने पकड़े गए युवक के कब्जे से एक पोनिया बंदूक बरामद की है। पकड़े गए युवक ने अपना नाम शेरखान पुत्र लतीफ निवासी गुज्जरपुर बताया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गुरूवार को जेल भेज दिया है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक ने कई दिन पूर्व सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ अपना फोटो वायरल किया था। युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

Category

🗞
News

Recommended