Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली के कांधला कस्बे के मोहल्ला कानूनगोयान में चोरों ने एक किसान के घर से लाखों रूपये के सोने-चांदी के जेवरात सहित हजारों रूपये की नगदी चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। पीड़ित किसान ने चोरों के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस चोरों की तलाश कर रहीं है। कस्बे के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी अशोक पुत्र कर्ण सिंह किसान है। बुधवार की रात्रि को किसान अपने परिवार के साथ अपने मकान की छत पर सो रहा था। इसी बीच रात्रि में चोरों ने मकान में घुसकर मकान से लगभग 18 तोले सोने और 52 तोले चांदी के जेवरात सहित 45 हजार रूपये की नगदी को चोरी कर ले गए। पीड़ित किसान को चोरी की जानकारी गुरूवार की सुबह को सो कर उठने के बाद हुई। किसान ने देखा कि कमरे में सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा हुआ था। मकान में चोरी होने से किसान के होश उड़ हो गए। पीड़ित किसान ने मामले की सूचना पुलिस को दी। चोरी की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। पीड़ित के मुताबिक उसका 10लाख का सामान चोरी हुआ है।

Category

🗞
News

Recommended