Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
बुरहानपुर। ड्यूटी के दौरान नेपानगर के जैन मंदिर में आराम फरमा रहे पुलिस कर्मियों ने बुधवार को ताश खेलना भी शुरू कर दिया था। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसके साथ ही धार्मिक स्थल पर ताश पत्ते खेलने पर मंदिर समिति ने भी एसपी राहुल लोढ़ा को शिकायत की थी। इसे संज्ञान में लेते हुए एसपी ने गुरुवार को इसमें शामिल रहे दो एएसआई समेत पांच पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। एसपी कार्यालय से जारी पत्र में कहा गया है कि वर्दी में ताश-पत्ते खेलकर एएसआई दरयाब सिंह गोलकर, एएसआई सतेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक रामकरण, नारायण और एसएएफ के आरक्षक बीएस यादव ने घोर अनुशासनहीनता व पुलिस की छवि धूमिल करने वाला कृत्य किया है। जिसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। *पत्रकारों के मोबाइल छीनने का प्रयास किया* जानकारी के मुताबिक ताश-पत्ते खेलते वीडियो बना रहे स्थानीय पत्रकारों के साथ पुलिसकर्मियों ने अभद्रता भी की थी। उन्होंने पत्रकारों के मोबाइल छीनने और वीडियो डिलीट करने का प्रयास भी किया था। इसे लेकर पुलिस कर्मियों और पत्रकारों में नोकझोंक भी हुई थी।

Category

🗞
News

Recommended