Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
मथुरा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को पीसीएस 2018 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। पीसीएस 2018 में छात्राओं का वर्चस्व रहा है। टॉप तीन में छात्राओं का ही कब्जा है। पानीपत की अनुज नेहरा ने पीसीएस 2018 में टॉप किया। दूसरे स्थान पर गुड़गांव की संगीता राघव हैं, जबकि तीसरे स्थान पर मथुरा की ज्योति शर्मा हैं। ज्योति शर्मा ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस-2018 की परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल कर मथुरा का नाम रोशन किया है। बीडीओ के पद पर तैनात ज्योति ने अपनी सक्सेज स्टोरी शेयर की है। साथ ही बताया कि उनका लक्ष्य आईएएस अफसर बनने का है।

Category

🗞
News

Recommended