Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन में भारतीय रेल की सभी ट्रेनें बंद कर दी गई थी। यह ट्रेनें पिछले 23 मार्च से बंद थी, हालांकि बीच में कुछ स्पेशल ट्रेनें प्रवासी मजदूरों को लेकर अमेठी पहुंची थी। लेकिन सामान्य रूप से ट्रेनों का आवागमन नहीं शुरू हुआ था। ऐसे में 174 दिन के उपरांत आज धनबाद से चलकर फिरोजपुर पंजाब तक जाने वाली "गंगा सतलुज एक्सप्रेस" आज 9:45 पर अमेठी रेलवे स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन के लिए अमेठी रेलवे स्टेशन से कुल 36 पैसेंजर ने अपनी सीट बुक करा रखी थी। जिसमें से एक वेटिंग में था। 3 एसी, 35 स्लीपर क्लास में बुकिंग थी। जिसमें से 29 यात्री टर्न अप हुए अर्थात ट्रेन पर बैठ कर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। वहीं पर 6 यात्री नहीं आए। इसी के साथ साथ चार एसे पैसेंजर थे जो ट्रेन से अमेठी पहुंचे। प्रतापगढ़ वाराणसी रेल खंड पर चलने वाली है पहली ट्रेन है। जिसको लेकर यात्रियों में खासा उत्साह नजर आया। 

Category

🗞
News

Recommended