Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
हुक्का बार पर पुलिस ने की छापेमारी, सामने आया यह मामला
#lockdown #coronavirus #hukka bar #police kachhapa #mamla
जनपद मुजफ्फरनगर में थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए एक हुक्का बार पर छापेमारी की जिसमें हुक्का बार चलाने वाले तीन लोगों व तो ग्राहकों को मौके से गिरफ्तार किया है जिसमें पुलिस ने मौके से पांच हुक्के व कई प्रकार का अलग-अलग फ्लेवर में तमाखू वह 15 सो रुपए की नकदी बरामद की है जानकारी के अनुसार यह मौका बार पिछले काफी समय से पुलिस की नाक के नीचे संचालित हो रहा था जिसमें पुलिस ने शनिवार की देर रात मुखबिर की सोचना पर छापेमारी की थी
मामला थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र का है जहां क्षेत्राधिकारी नई मंडी धनंजय कुशवाहा को मुखबिर द्वारा भोपा रोड पर एक हुक्का बार संचालित होने की जानकारी मिली थी जिसमें सीओ ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी करते हुए करते हुए हुक्का बार में काम कर रहे तीन युवकों अनमोल, सुनील व आस मोहम्मद को गिरफ्तार किया है इसके साथ ही पुलिस ने मौके से दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया है जिसमे पुलिस ने मौके से पांच हुक्के, कई तरह के तंबाकू के फ्लेवर और 1400 रुपये की नकदी बरामद की है। बताया जा रहा है कि नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव बझेड़ी निवासी एक युवक इस हुक्का बार को संचालित कर रहा था, जो मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए सभी युवकों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आपको बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश में हुक्का बार पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, जिसके बाद मुजफ्फरनगर पुलिस ने प्रतिबंध होने के बाद भी चल रहे इस हुक्का बार पर कार्यवाही की है।

Category

🗞
News

Recommended