Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज से सेवा सप्ताह कार्यकम का आयोजन किया गया है । आगामी 17 सितम्बर को पीएम मोदी के जन्म दिन को लेकर बीजेपी सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है । सेवा सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस क्रम मे जिला भाजपा कार्यालय में बीजेपी युवा मोर्चा के जंर रक्तदान शिविर का आयोजन किया । इस कैम्प मे 70 नेता रक्तदान करेगे । रक्तदान के समय कोरोना महामारी से निपटने और उसको लेकर सावधानी बरतने का विशेष ध्यान रख्खा गया । 5- 5 की संख्या में युवा भाजपा कार्यकर्ताओ को बुलाकर रक्त दान करवाया जा रहा है। रक्त को सुरक्षित रखने के लिए ब्लड बैंक और जिला अस्पताल के डॉक्टर भी तैनात थे । जैसे ही एक एक करके ब्लड मिलता जाता था ब्लडबैंक कर्मी और जिला अस्पताल के लोग ब्लड को सुरक्षित रख रहे थे । भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज से शुरू हुए सेवा सप्ताह में पहले दिन रक्त दान का कार्यक्रम रखा गया । जहां पर 70 भाजपाई अपना ब्लड दान करेगे । इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का कहना है कि आज हम लोग 70 लोगो का रक्तदान कराएगे और ये रक्त गरीबो, असहाय, जरूरत मन्दो को दिया जाएगा। ताकि उनका आशीर्वाद मोदी जी को मिल सके । वही जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ भूपेंद्र द्विवेदी का कहना है कि हमारी पूरी टीम लगी है । रक्तदान किये गए ब्लड को सुरक्षित रखेगे औऱ जरूरत मंदो को समय पड़ने पर देगे ।

Category

🗞
News

Recommended