Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
अवैध असलहा फैक्ट्री भंडाफोड़ एक युवक को किया गिरफ्तार शाहजहांपुर की पुलिस ने अबैध शस्त्र की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गर्रा नदी के किनारे छापा मारते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध तमंचे,बन्दूक कारतूस और उपकरण बरामद किये हैं। बताया जा रहा है कि वह अवैध हथियारों को बनाकर कई इलाको मे सप्लाई करता था।  मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र के पुरानी रेलवे लाइन गर्रा नदी के किनारे का है। जहां पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि यूसुफ नाम का व्यक्ति अवैध हथियारों की फैक्ट्री नदी के किनारे चला रहा है। इस सूचना पर जब पुलिस ने छापा मारते तो अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नदी के किनारे चल रही फैक्ट्री से भारी मात्रा में तमंचे,बन्दूक कारतूस और उपकरण बरामद किये हैं। पुलिस ने आरोपी यूसुफ को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बताया जा रहा है कि वह अवैध हथियारों को बनाकर कई इलाको मे सप्लाई करता था। 

Category

🗞
News

Recommended