Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कच्ची दीवार गिरने से बुजुर्ग की हुई मौत उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के थाना तिलहर के ग्राम कलेक्टर गंज गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब दीवार गिरने से एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गयी। विकासखंड निगोही के गांव विक्रमपुर चकोरा निवासी 67 वर्षीय ओंमकार पुत्र ना होने के कारणअपनी पुत्री जमुना देवी के यहां रह रहे थे ओंमकार बाहर झोपड़ी में लेटे हुए थे सुबह करीब 3:00 बजे तेज बारिश होने के कारण कच्ची दीवार गिर गई जिससे ओंमकार की मौके पर ही मौत हो गई, मृतक को गांव वालों की मदद से बाहर निकाला गया मौत की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का मौका मुआयना किया तथा शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Category

🗞
News

Recommended