Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रसार पर अंकुश लगाने में लगे सीएम योगी आदित्यनाथ ने त्यौहार के मौसम को लेकर तैयारी शुरू करने के साथ सख्ती भी की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को टीम-11 के साथ कोरोना तथा अनलॉक-4.0 की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चंद रोज बाद ही नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा तथा दीपावली का त्यौहार है। इसमें भी कहीं पर कोई सार्वजनिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाएगी। लोग कोविड प्रोटोकॉल के साथ ही घर से बाहर निकल सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को कोरोना काल में आने वाले त्योहारों के मद्देनजर पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कोविड-19 को देखते हुए पर्वों के दौरान कोई सार्वजनिक आयोजन न किया जाए। त्योहारों को मनाने में सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से किया जाए।

Category

🗞
News

Recommended