Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भेंट पर उनको ज्ञापन सौंपा। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के साथ तीन विधान परिषद सदस्यों से राज्यपाल ने करीब एक घंटा तक वार्ता की। समाजवादी पार्टी के एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल ने शुक्रवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से राजभवन में मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेताओं के बढ़ते उत्पीड़न के साथ प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था, युवाओं में बेजरोगारी तथा कोरोना महामारी के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर ज्ञापन सौंपा।

Category

🗞
News

Recommended