Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन को लेकर घमासान मचा है. देश में करण जौहर की पार्टी की जांच की मांग उठी है. अंडरवर्ल्ड ड्रग्स रैकेट का बॉलीवुड कनेक्शन भी सामने आ रहा है. दूसरी ओर, सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रहीं दिशा सालियान की मौत भी मिस्ट्री बनी हुई है. दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत के मौत को साथ जोड़कर देखा जा रहा है. इस मुद्दे पर अकाली नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, बॉलीवुड में आने वाले नए कलाकारों को नशेड़ी बनाया जाता है. बॉलीवुड नशे से ग्रस्त है, लेकिन बड़ा सवाल है कि इनको ड्रग्स कौन सप्लाई करता है. अगर सुशांत मामले को आत्महत्या मानकर बंद कर दिया जाता तो ये नए खुलासे सामने नहीं आते. यह मामला ड्रग्स से जुड़ा हुआ है, हमने कभी भी हवा में बात नहीं की है, कोर्ट ने भी मेरी बात मानी है. उनका लगता है कि मुंबई पुलिस उनकी जेब में है, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी.
#ExposeDishaSalianCase

Category

🗞
News

Recommended