Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
जनपद शामली की कांधला पुलिस ने 10 दिन पूर्व कांधला कस्बे के मोहल्ला कानूनगोयन में किसान के घर हुई लाखों रुपए की चोरी का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों सहित एक ज्वेलर्स को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए चोरों के कब्जे से लाखों रुपए के जेवर सहित हजारों रुपए की नगदी भी बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। कांधला थाने में सीओ कैराना जितेंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि बीते 9 सितंबर को कांधला कस्बे के मोहल्ला कानूनगोयान में अज्ञात चोरों ने किसान अशोक चौहान के घर से लाखों रुपए के जेवरात सहित 45 हजार रुपए की नगदी चोरी कर ली थी। पीड़ित किसान ने लगभग 10 लाख रूपए का नुकसान बताते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को कांधला पुलिस ने किसान के घर हुई चोरी का खुलासा करते हुए पीड़ित किसान के एक पड़ोसी सहित कस्बे के ही दो अन्य शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। 

Category

🗞
News

Recommended