Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली के कांधला में राशन डीलर के घर में दो संदिग्ध की वारदात कें इरादे से घुसे तीन बदमाशों को बुजुर्ग दम्पत्ति के हौसलें के आगे पस्त होना पड़ा। बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस सीसी टीवी फुटेज के द्वारा बदमाशों की तलाश में जुटी है। नगर के मौहल्ला सरावज्ञान निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग धनेन्द्र कुमार जैन के पास सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है। राशन डीलर घर में अपनी 67 वर्षीय पत्नी राजबाला के साथ रहता है। गुरूवार की दोपहर दो बजे के बाद वह खाना खाने के बाद घर में सो रहे थे। इसी दौरान दो संदिग्ध युवकों ने दरवाजा खटखटाकर उनकी पत्नी से काम का बहाना बनाकर दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलने के बाद दो बदमाश घर में अंदर गए तथा पानी की मांग की जैसे ही उनकी पत्नी पानी लेने के लिए गई तो बदमाशों ने घर के दरवाजे अंदर से बंद कर उनकी पत्नी को दबोच लिया। पत्नी की चीख की आवाज सुनकर बदमाश दरवाजे खोल कर भाग लिए। उनके द्वारा थोडी दूर तक बदमाशों का पीछा किया इस बीच एक बदमाश के हाथ से चाकू छूट कर गिर गया। सूचना पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

Category

🗞
News

Recommended