Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली के कांधला क्षेत्र में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता जेके पाल एवं अधिशासी अभियंता रविन्द्र प्रकाश के निर्देशानुसार विभागीय टीम ने बिजली चोरों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। चतुर्थ खण्ड में तैनात एसडीओ प्रथम जीडी प्रजापति के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत विद्युत विभाग की टीम ने कांधला पुलिस को साथ लेकर क्षेत्र के गांव रसूलपुर गुजरान में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान सात घरों में सीधे लाइन पर चोरी पाई गई। इसके अलावा तीन जगहों पर कनेक्शन विच्छेदन के बावजूद बिजली इस्तेमाल होती हुई मिली। इस पर टीम ने मौके की वीडियोग्राफी करते हुए कैबिल काट लिये तथा आरोपियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। विद्युत विभाग के अभियान के चलते बिजली चोरों में हड़कंप मचा रहा। एसडीओ प्रथम जीडी प्रजापति ने बताया कि दस घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। एसडीओ ने कहा कि बड़े बकाएदार भी जल्द से जल्द बकाया अदा कर दें, अन्यथा उनके कनेक्शन भी काट दिए जाएंगे और विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। टीम में अवर अभियंता नितेश कुमार एवं टीजी सूरज कुमार आदि मौजूद रहे।

Category

🗞
News

Recommended