Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
जून में कोरोना से संक्रमित हुए थे विधायक दिव्यराज सिंह में कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद मरीज के दोबारा कोरोना संक्रमित होने का पहला मामला सामने आया है। रीवा जिले के सिरमौर से भाजपा विधायक दिव्यराज सिंह दोबारा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। भाजपा के युवा विधायक दिव्यराज करीब 2 महीने पहले (28 जून) को कोरोना संक्रमण की चपेट में आए थे तब वह अस्पताल में इलाज के दौरान पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट आए थे।


करीब दो महीने बाद बाद एक बार फिर शुक्रवार को दिव्यराज सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। भाजपा विधायक ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी कि वह पिछले 10 दिनों से तेज बुखार से पीड़ित थे और गुरुवार देर रात उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


एक बार कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद दोबारा संक्रमित होने का प्रदेश में यह पहला केस है। देश में पहली बार बंगलुरु की 27 साल की एक महिला भी कोरोना वायरस से पूरी तरह ठीक होने के बाद फिर से संक्रमण की चपेट में आ चुकी है।
कोरोना संक्रमण से पीड़ित मरीज का फिर से कोरोना संक्रमण की चपेट में आने का पहला मामला हांगकांग ने सामने आया था। यहां एक व्यक्ति कोरोना से पूरी तरह ठीक होने के चार महीने बाद फिर संक्रमण की चपेट में आ गया था।

Category

🗞
News

Recommended