Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
जनपद शामली के कांधला में एसपी शामली विनत जायसवाल का आदेश पर कांधला पुलिस ने थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह के निर्देश पर एसआई शिवनंदन शर्मा के नेतृत्व में पीएसी बल के साथ कांधला कस्बे के मुख्य मार्गों पर पैदल मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन कर रही वाहन स्वामियों को जमकर फटकार लगाई एवं सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ भी दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। इस दौरान पुलिस ने कस्बे के रेलवे मार्ग बाईपास मार्ग मैन बाजार सहित मुख्य मार्ग पर मार्च किया। पुलिस ने पैदल गश्त के दौरान सामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखें एवं संदिग्ध लोगों की तलाशी भी ली पुलिस के इस अभियान से संदिग्ध लोगों में हड़कंप मचा रहा।

Category

🗞
News

Recommended