Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शनिवार को थाना कांधला पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के ग्राम सुन्ना के जंगलों में एक व्यक्ति का शव पड़ा है तथा पास ही खड़े पेड़ पर रस्सी का फंदा बंधा है। सूचना पर तत्काल मौके पर थानाध्यक्ष कांधला मैं फोर्स के साथ पहुंचे। जिनके द्वारा मौके पर आवश्यक छानबीन की गई। शव मृतक सोनू पुत्र रघुवीर कश्यप उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम सुन्ना थाना कांधला जनपद शामली का होना पाया गया। जिसके गले पर फंदे के निशान मौजूद मिले। पंचायत नामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कांधला पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Category

🗞
News

Recommended