Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इटावा जनपद में एक वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दबंगों के द्वारा एक पेट्रोल पंप पर पहुंचकर तमंचे के बल पर डीजल कार में डलवाया जा रहा है। पूरी घटना 16 सितंबर की है जिसमें कार में बैठे कुछ दबंग एक पेट्रोल पंप पर पहुंचते हैं, जहां पर सबसे पहले एक आरोपी कार से निकलता है। जिसके हाथ में तमंचा है और तमंचा पेट्रोल पंप के कर्मचारी को दिखाते हुए कार में डीजल डलवाने को कहता है। तमंचा देख पेट्रोल कर्मी घबरा जाता है और दबंगों की एक कार में डीजल डालने लगता है डीजल डालने के बाद दबंग तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो जाते है। वीडियो वायरल होने के बाद घटना की जानकारी पुलिस के अधिकारियों को हुई। इस संबंध में अधिकारियों ने जांच पड़ताल करते हुए इस घटना से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी फरार हो गया है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि इन दबंगों ने 16 सितंबर को एक किराना स्टोर की दुकान पर तोड़फोड़ भी की थी। 

Category

🗞
News

Recommended