Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली के मेरठ करनाल हाईवे पर एक बार फिर तेज रफ्तार कहर देखने को मिला है। मेरठ करनाल हाईवे पर एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों की बाइक में टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही दोनों बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों ने हंगामा प्रदर्शन करते हुए मेरठ करनाल हाईवे पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए शवो कें पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे ही कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शामली के गांव मुंडेट निवासी आशीष पुत्र सुरेश और आशु पुत्र बबली अपनी बाइक पर सवार होकर मेरठ करनाल हाईवे से गुजरते हुए अपने गांव जा रहे थे। तभी मेरठ की ओर से आ रहे एक ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी जिससे दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को अंजाम देते ही ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर दर्जनों ग्रामीण भी जमा हो गए और ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा प्रदर्शन किया। 

Category

🗞
News

Recommended