Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
मध्यप्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण और पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में फिर से टोटल लॉकडाउन लगाए जाने के बाद अब मध्यप्रदेश में एक बार फिर लॉकडाउन लगाए जाने को लेकर कई प्रकार की अटकलें लगाई जाने लगी है। लेकिन प्रदेश के गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश में फिर से लॉकडाउन लगाए जाने की अटकलों को खारिज कर दिया है। गृहमंत्री नेे कहा कि अभी प्रदेश में लॉकडाउन लगाने का कोई विचार नहीं है कि क्योंकि लॉकडाउन स्थाई निदान नहीं है।लॉकडाउन के दुष्परिणाम हम सभी लोगों ने देखे है। उन्होंने लोगों से दैनिक जीवन में अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि लोग खुद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सतर्क रहे और कोरोना के साथ जीवन जीने की आदत डाले।

Category

🗞
News

Recommended