Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कोरोना का हॉटस्पॉट बन चुके इंदौर शहर में लगातार पॉजिटिव केसेस बढ़ते जा रहे हैं। हालात यह हो चुके हैं कि बीते 2 दिनों से 400 से अधिक कोरोना के नए मरीज रोजाना सामने आ रहे हैं। इतने अधिक संख्या में मरीजों के सामने आने के बाद शहर में दोबारा लॉकडाउन लगने की चर्चाएं भी आम हो चुकी है, लेकिन इंदौर संभाग के कमिश्नर पवन शर्मा ने साफ कर दिया है कि फिलहाल इंदौर में लॉकडाउन जैसी कोई स्थिति नहीं बनेगी। संभागायुक्त का कहना है कि इंदौर शहर के लोग हर मामले में अग्रणी है। शहर में कई व्यापारिक संस्थानों ने खुद ही आगे आकर कोविड से बचाव के मद्देनजर व्यापार का समय तय करने के साथ, सप्ताह में 2 दिन के बंद का भी निर्णय लिया है। संभागायुक्त का कहना है कि जिस तरह से इंदौर में लोग खुद आगे आकर निर्णय ले रहे हैं, इससे शहर में प्रशासन को किसी भी तरह का लॉक डाउन लगाने की जरूरत महसूस नहीं हो रही है। संभागायुक्त के मुताबिक शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ अस्पतालों में बेड भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। साथ ही प्रशासन कोविड-19 के मद्देनजर नई व्यवस्थाएं भी जुटाने में लगा हुआ है।

Category

🗞
News

Recommended