Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली के कांधला पुलिस ने सोमवार को कांधला कस्बे के राजकीय अस्पताल में झगड़ा कर रहे 17 लोगों के खिलाफ शांति भंग की धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है दरअसल आपको बता दें कि कांधला थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी दोनों पक्ष अपना डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद कांधला कस्बे के राजकीय अस्पताल में पहुंचे थे वही कांधला थाना क्षेत्र के गंगेरू ग्राम पंचायत से ग्राम प्रधान के दावेदार प्रत्याशी राशिद जंग व ग्राम प्रधान पति संजीव कुमार अपने-अपने समर्थकों के साथ राजकीय अस्पताल में पहुंच गए और किसी बात को लेकर आपस में भिड़ पड़े सूचना पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते मौके से 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था सोमवार को पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ शांति भंग की धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Category

🗞
News

Recommended