Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
औरैया में फर्जी रेल टिकटों की बिक्री की सूचना पर आरपीएफ ने शहर के कई ऑनलाइन दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस संबंध में एक ऑनलाइन संचालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मुखबिर की सूचना पर फफूंद और रूरा रेलवे स्टेशन के आरपीएफ ने शहर भर में कई रेलवे टिकट बनाने वाले संचालकों की दुकानों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस तरह की ताबड़तोड़ छापेमारी से रेलवे टिकट बिक्री करने वाले संचालको में हडकम्प मच गया। इस दौरान तीन संचालको से कई रेलवे टिकट भी बरामद किये। इसके अलावा कंप्यूटर और प्रिंटर भी आरपीएफ ने जब्त कर लिये। आरपीएफ के रूरा रेलवे स्टेशन के प्रभारी ने बताया कि शहर के नुमाइश मैदान रोड पर रेलवे टिकट बिक्री करने वाले संचालक के पास टिकट बिक्री का लाइसेंस नही मिला है।

Category

🗞
News

Recommended