Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इंदौर में बैंड, बाजा और बारात के साथ शादी करने निकले दूल्हे सहित बैंड संचालक, बैंड गाड़ी चालक को जवाहर मार्ग से छत्रीपुरा पुलिस पकड़कर थाने ले गई। पुलिस ने राजमोहल्ला हरिजन कॉलोनी में रहने वाले दूल्हे नवीन करोसिया, बैंड संचालक मोती तबेला के परसराम उर्फ सुप्रदीप पुत्र गंगाराम मराठा और बैंड गाड़ी चालक अलवासा के राहुल पुत्र किशन सोलंकी के खिलाफ शासन के निर्देशों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। वहीं बारातियों को हिदायत देकर छोड़ दिया। दूल्हे नवीन की जब तक जमानत हुई तब तक मुहूर्त निकल चुका था, रिश्तेदार उसे बाइक पर बैठाकर शादी वाले घर पहुंचे। तब जाकर फेरे पूरे हुए। टीआई के मुताबिक बैंड बाजों के साथ बारात राजमोहल्ला से निकलकर जवाहर मार्ग पहुंची थी कि पुलिस ने पकड़ लिया। सूचना मिली थी कि बारात कोरोना की गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए निकाली जा रही है। बारात के साथ बैंड बाजे बज रहे थे, बारातियों के पास उसकी परमिशन भी नहीं थी। बारात में शामिल लोग शारीरिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ा रहे थे। कई बारातियों ने तो मास्क तक नहीं पहन रखा था। साथ ही शादी में 50 से ज्यादा लोग थे, सभी सड़क पर नाच रहे थे।

Category

🗞
News

Recommended