Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इंदौर के रेवती गांव में दुर्लभ प्रजाति का रेड सैंड बोआ साँप मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हालांकि जिस व्यक्ति के घर में यह सांप मिला,उसे लगभग 20 लाख का प्रलोबंद देने कई तस्कर भी पहुँच गए, लेकिन व्य क्ति ने भाजपा विधायक रमेश मेंदोला के सामने सांप को वन विभाग के सुपर्द कर दिया है। दरअसल, सांप मिलने का यह मामला रेवती गांव का है। यहां रहने वाले इंदर नामक व्यक्ति ने जब अपने घर के पास काम कर रहे थे, उसी दौरान उन्हें घर के अंदर सांप जाता दिखा। जिस पर उन्होंने रहवासियों की मदद से सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर रखा। वही एक दिन अपने घर में साँप रखने के बाद जब तस्कर उसे परेशान करने लगे और 20 लाख रुपए तक प्रलोबंद देने लगे तो उसने इसकी सूचना वन विभाग को दी। हालांकि मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सांप को रेस्क्यू कर पंचनामा बनाने पहुंची तो इंदर ने अपने साथियों के साथ टीम विधायक रमेश मेंदोला के बंगले पर सांप को सपने का कहा और लगभग 3 घंटे तक हुआ सांप को लेकर वन विभाग की टीम के साथ शहर में घूमता रहा। हालांकि बाद में वह सांप भाजपा विधायक रमेश मेंदोला के सामने वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया।

Category

🗞
News

Recommended