Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कांधला। दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 709 बी पर गांव भारसी के बाहर डिवाइडर में कट नहीं मिलने के कारण एक दर्जन से अधिक गांवों के किसानों ने हाईवे पर धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाने का प्रयास किया तो किसानों ने मांग पूरी नहीं होने तक धरना समाप्त करने से मना कर दिया। सूचना पर एनएचएआई के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच डिवाइडर में कट देने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। एनएचएआई के द्वारा दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 709 का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। क्षेत्र के कस्बा एलम से कांधला के बीच का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कर्मचारी डिवाइडर बना रहे है। गांव भारसी के निकट डिवाइडर में कट न मिलने के कारण गांव भारसी, कनियान, भनेडा, नाला सहित लगभग दर्जन गांवों के किसान परेशान है। किसानों का आरोप है कि गांव भारसी के निकट सैंकड़ों किसानों के खेत है। डिवाइडर में कट नहीं होने के कारण किसानों को ढाई किलों मीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी, साथ हीं विपरीत दिशा में जाने पर आए दिन दुर्घटना का भय बना रहेगा।

Category

🗞
News

Recommended