Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
बहुचर्चित बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह सुसाइड केस में ड्रग्स की एंट्री के बाद बॉलीवुड में मचे घमासान पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी बयान दिया है। नरोत्तम मिश्रा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अनुराग कश्यप पर जमकर भड़के, उन्होंने कहा दोनों के चरित्र को समाज को देखना चाहिए। नरोत्तम मिश्रा ने जेएनयू का जिक्र भी किया और दीपिका पादुकोण और अनुराग कश्यप पर जमकर निशाना साधा। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दीपिका पादुकोण और अनुराग कश्यप का दूसरा चरित्र भी समाज को देख लेना चाहिए, ये वो लोग हैं जो जेएनयू में जाकर देश के मुद्दों पर अपनी राय रखते रहे हैं। जेएनयू में जाकर अब इनका दूसरा रूप भी सामने आ रहा है तो समाज को देख लेना चाहिए कि इनका दूसरा चरित्र कैसा है। 

Category

🗞
News

Recommended