Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
संयुक्त संघर्ष समिति ऊ.प.के केंद्रीय आह्वान पर आज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति पारीछा के तत्वाधान में पूर्वांचल विधुत वितरण निगम के विधुत निजीकरण ओर विघटन के बिरोध में आज पारीछा परियोजना में कोविड 19 के मानको के तहत चौथे दिन विरोध प्रदर्शन जारी रहा जिसमे कर्मचारी, अभियंता, जूनियर इंजीनियर ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमे वक्ताओ ने विद्युत निजीकरण बन्द करने की अपील की और कहा कि इस प्रक्रिया से समस्त बिजली कार्मिको एवं आम जनता को हानि होगी। अमेंडमेंट बिल 2020 को निरस्त किया जाए, केंद्रीय शासित प्रदेशों में बिद्युत निजीकरण की प्रक्रिया वापिस ली जाए।अन्यथा कार्मिक अनिश्चित कालीन समय के लिए आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी उप प्रशाशन की होगी। सभा मे उपस्थित समिति के संयोजक इं अंकित त्रिपाठी, आर के डागोर, इं पवन तिवारी, इं यशपाल सिंह, इं पवन , कमलेश कुमार, आदेश कुमार, आर पी कुशवाहा, सुरेंद्र यादव, होमबहादुर थापा, विजय वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Category

🗞
News

Recommended