Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
जालौन। सराफा व्यवसाई की नजर बचाकर महिलाओं ने किया टाप्स का डिब्बा पार। करीब एक सौ पच्चीस ग्राम बजनी स्वर्णाभूषण हुए पार। संबंधित मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के कुठोंद थाना क्षेत्र के ग्राम मदारीपुर स्थित वैनी ज्वेलर्स के यहां पिछली 22 तारीख को महिलाओं ने ( जिनकी संख्या आधा दर्जन के करीब) टाप्स से भरा करीब एक सौ पच्चीस ग्राम बजनी डब्बा पार कर दिया और नो दो ग्यारह हो गई। इत्तेफाकन उसी दिन उनके डी बी आर में कुछ तकनीकी खराबी आ जाने के कारण सी सी टी वी फुटेज चैक नहीं हो पाया। आज़ जब इंजीनियर ने सिस्टम ठीक किया तो चैक करने पर महिलाओं की कारगुज़ारियों का पता चला। फिलहाल ज्वेलर्स पप्पू सोनी ने कुठोंद थाने में अज्ञात महिलाओं के विरुद्ध तहरीर दी है और सी सी टी वी फुटेज के आधार पर आसपास के क्षेत्रों में महिलाओं की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। 

Category

🗞
News

Recommended