Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
मैनपुरी जनपद में कुरावली के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर दौली खिरिया निवासी प्रसूता सलमा पत्नी शरीफ बंजारा को प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जिसके बाद प्रसूता के खून की जांच कराई गई और ड्यूटी पर तैनात नर्स ने प्रसूता में खून कम होने की बात कहते हुये प्रसव कराने को मना कर दिया। जिसके बाद शाम के लगभग चार बजे ससुर बाइक पर प्रसूता को बिठाकर जीटीरोड स्थित लाइफ लाइन हास्पीटल ले जा रहा था। जैसे ही प्रसूता जीटीरोड स्थित श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस के आफिस के सामने पहुंची तभी अचानक उसे तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। ससुर ने बाइक रोक ली तो प्रसूता बाइक से उतरकर जीटीरोड पर लेट गई और चीखने-चिल्लाने लगी। जिसके बाद प्रसूता ने जीटीरोड पर ही खुले आसमान के नीचे बालिका को जन्म दे दिया। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच गये।

Category

🗞
News

Recommended