Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2020 विजेता मोहम्मद इशरत अली का नगर पंचायत भोंगाव में फूल मालाओं से भव्य स्वागत सम्मान समारोह चेयरमेन प्रतिनिधि समाज सेवी अकबर कुरैशी द्धारा किया गया। सम्मान समारोह में सर्वप्रथम समाज सेवी अकबर कुरैशी ने मोहम्मद इशरत अली को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि समस्त उत्तर प्रदेश के साथ साथ हमारे नगर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है इशरत अली जी ने अपने परिश्रम से अपने परिवार समाज के साथ साथ हमारा भी मान सम्मान बढाया है हम सब इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। इस अवसर पर शानू खान,इदरीस वारसी, आज़ाद भाई, शाकिर सलमानी, वीनू, सब्बू खान, रहीस फारूखी, अखिलेश सिंह, सोनू, मोहसिन एवं नगर पंचायत का समस्त स्टाफ् उपस्थित रहा।

Category

🗞
News

Recommended