Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कोरोना काल के दौरान तमाम शासन से लेकर प्रशासन तक लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। बावजूद इसके कुछ लोग हैं कि सभी कायदे कानून को ताक पर रखकर नियमों की अवहेलना करने से बाज नही आ रहे। इसी को लेकर नई दिल्ली जिला प्रशासन ने एक नया रास्ता इख्तियार किया है। जिसमें प्रशासन के ही कुछ अधिकारी चित्रगुप्त और यमराज के भेष में सड़क पर घूम रहे हैं... ये चित्रगुप्त और यमराज कोरोना के मद्देनजर ना केवल लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं, बल्कि जो लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं उनके चालान भी काट रहे हैं साथ इन लोगों को निशुल्क मास्क भी बांट रहे हैं ताकि आगे से ये लोग बिना मास्क के ना घूमे

Category

🗞
News

Recommended