Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
चिमनगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नाबालिक बालिका से दुष्कर्म करने वाले व वेश्यावृत्ति करवाने वाले आरोपी गिरफ्तार। आज पुलिस कंट्रोल रूम पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिटी रूपेश दिवेदी ने खुलासा करते हुए बताया कि चिमनगंज थाना मे पूर्व में एक मामला सामने आया था जिसमें एक नाबालिग बालिका के साथ में दुष्कर्म करने का मामला पंजीबद्ध किया गया था। जिसमें कि पूछताछ मे कई चीजें सामने आई थी, जिसमें महिला द्वारा नाबालिक लड़की से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर झांसा देकर उसे शराब पिलाई। आरोपियों को 5 हज़ार में दुष्कर्म के लिए बेच दिया। जहां आरोपियों ने नाबालिक के साथ छेड़छाड़ व 1 दिन बंधक बनाकर रखा जिसके बाद बहला-फुसलाकर नाहटा पैलेस नामक होटल में लेकर गए। जहां उसके साथ दो आरोपियों ने मिलकर दुष्कर्म किया। वही इसके बाद नाबालिग इनके चुंगल से छूटकर भागकर घर पहुंची जहां उसने उसके परिवार वालों को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों को जानकारी मिलते ही वह थाने पहुंचे और मामला पंजीबद्ध कराएं जिसमें आज दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर खुलासा किया है। 

Category

🗞
News

Recommended