Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
वैसे तो सुवासरा विधानसभा का उपचुनाव कहीं ना कहीं रोमांचक होने वाला है। एक तो कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए पूर्व विधायक वर्तमान कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग भाजपा के उम्मीदवार हैं तो दूसरी ओर रविवार को कांग्रेस की दूसरी सूची में राकेश पाटीदार का नाम आने के बाद दोनों के आमने-सामने टक्कर है। हालांकि इस उपचुनाव में किसानों की अहम भूमिका रहेगी लेकिन किसानों की नाराजगी दोनों पार्टियों से देखी जा सकती है। लेकिन हम बात कर रहे हैं सुवासरा विधानसभा के असावती कि जहां रविवार को शाम गांव के सैकड़ों किसान एकत्रित होकर 2019 बाढ़ से हुई बर्बाद फसलों का स्वीकृत मुआवजा राशि ना मिलने की वजह से 75% मुआवजा राशि के कारण चुनाव बहिष्कार की किसानों ने आवाज उठाई। असावती के सेकड़ौ किसानो ने गांव मे रेली निकाल कर एक मिटिंग की जिसमे गांव मे ना बीजेपी ना कॉंग्रेस सबसे पहले किसानो के नुकसान का स्वीकृत मुआवजा उसके बाद वोट। 

Category

🗞
News

Recommended