Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली के कांधला में शत्रु सम्पत्ति में शव दफनाने व उसकी तार बंदी करने पर मुख्यमंत्री के साथ आला अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर शव को निकलवा कर कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कराने तथा भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नगर के मौहल्ला निवासी जावेद अख्तर पुत्र अय्यूब हसन ने रविवार को मुख्यमंत्री पोर्टल के साथ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने ग्राम बाहर हदूद हल्का नंबर 03 कैराना के खसरा नंबर 1303 को शत्रु सम्पत्ति बताया है, जिसमें सलीम नामक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के कारण शत्रु सम्पत्ति में अवैध रूप से कब्र बनाकर सलीम के शव को दिनांक 24/09/20 को दफना दिया गया। 26/09/20 को कैराना के विधायक नाहिद हसन व उनके लोगों के द्वारा उपरोक्त शत्रु सम्पत्ति खसरा नंबर 1303 पर सीमेन्ट के खम्बे गाडने के उपरान्त लोहे के तारों से मेढबन्दी कर नाजायज कब्जा कर लिया गया है। शिकायत कर्ता के अनुसार उसने 26/09/20 को प्रातः काल में ही जब वह उपरोक्त भूमि में गड्डे बनाकर खम्बे गाड़ रहे थे कि सूचना मोबाईल द्वारा जिलाधिकारी शामली व उपजिलाधिकारी कैराना को दी थी।

Category

🗞
News

Recommended