Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
नगर निगम चुनाव सहित सांवेर उप चुनाव की मतदाता सूची में गड़बड़ियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने आज अनूठी ड्रेस पहन कर कलेक्टर से मुलाकात की और अपने विरोध के संदर्भ में ज्ञापन भी सौंपा। दरअसल कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि मतदाता सूची में कई प्रकार की गड़बड़ियां की गई है। नगर निगम चुनाव के लिए 85 वार्ड में जो सूची तैयार की गई है, उसमें कई तरह की गड़बड़ियां सामने आई है। भौतिक सत्यापन करने पर जहां कई कॉलोनियों में मतदाताओं के नाम विलोपित मिले हैं तो कही कांग्रेसी विचार धारा वाले सभी मतदाताओं के नाम गायब हैं। इन सभी गड़बड़ियों के संदर्भ में अधिकारियों को जानकारी दी गई है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया कि कांग्रेस इस मामले को लेकर पहले भी आपत्ति दर्ज करा चुकी है, लेकिन सूची में अब तक सुधार नहीं हो पाया है। गड़बड़ियों को ठीक करवाने के लिए आज कांग्रेस नेताओं ने फ्लैक्स वाली ड्रेस पहन कर कलेक्टर से मुलाकात की और मतदाता सूची में हुई गड़बड़ियों को ठीक करवाने की बात कही। बाकलीवाल का कहना है कि कलेक्टर ने इस मामले में जांच करवाने का आश्वासन दिया है।

Category

🗞
News

Recommended