हर साल हरियाणा और पंजाब के खेतों में जलने वाली पराली राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए जीना मुश्किल कर देती है... पराली जलाने से उठने वाला धुआं राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में भयंकर प्रदूषण फैलाता है... जिसके चलते लोगों का जीना दूभर हो जाता है.... वहीं ठंड के मौसम में प्रदूषण के कारण कोहरे के कहर को कम करने के लिए केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने कवायद शुरू कर दी है. इसके लिए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर 1 अक्टूबर को दिल्ली पंजाब हरियाणा राजस्थान और उत्तर प्रदेश के पर्यावरण मंत्रियों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे