Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
उज्जैन में आने वाले दिनों में शहर के विकास को लेकर आज उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने मीडिया से बात की और बताया की सिंहस्थ 2052 तक कि योजना को लेकर काम कर रहे हैवंही बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा ढहाए जाने के मामले में 28 साल बाद आखिरकार फैसला आने के बाद मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने स्वागत किया हे। उज्जैन के बृहस्पति भवन में आज उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने आज मीडिया के सामने उज्जैन शहर के विकास को लेकर अपनी बात रखी और आने वाले दिनों में होने वाले विकास के कार्यो को लेकर चर्चा भी की। यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा 14 जनवरी तक प्रशासनिक बिल्डिंग बनकर तैयार होगी। सभी कलेक्टर और संभागीय कार्यालय एक ही जगह लग सकेंगे। कोठी पैलेस हेरिटेज रूप में विकसित होगा। 2028 सिंहस्थ को लेकर उज्जैन के मंदिरों के लिए नया मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। प्रदेश का पहला कालेज होगा जहाँ संस्कृत के अलावा आर्ट एंड पेंटिंग का कोर्स कराया जाएगा। शहर की व्यस्त सड़को को फोर लेन किया जाएगा। 

Category

🗞
News

Recommended