Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
मितौली थाना क्षेत्र के सरेली गांव में गुरुवार देर रात दो पक्षों में विवाद हो गया। शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में चले धारदार हथियारों से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसओ अनिल कुमार सैनी ने बताया कि घायल वीरेंद्र कुमार के भाई सोनू की तहरीर पर आईपीसी की धारा 323, 324, 504 के तहत कृष्ण कुमार व उनको दोनों बेटे अंकुल व अंशु सहित एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Category

🗞
News

Recommended