Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
हरदोई। 02 अक्टूबर 2020। जिले के युवा एवं प्रखर समाजसेवी तथा दृष्टि दोष विशेषज्ञ कर्ण सिंह राणा ने अपने बाबा जी की 81वी जयंती मनाकर एक मिसाल कायम की है। समाजसेवी ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 पेड़ लगाकर अपने बाबा स्वर्गीय नरेंद्र बहादुर सिंह जी की 81 जयंती मनाई है। समाजसेवी श्री सिंह ने अपने बाबा जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने अपने जीवन में अत्यंत संघर्ष किया समाजसेवी ने बताया कम आय में भी हम सभी भाई बहनों को बेहतर शिक्षा देने एवं अनुशासन का पाठ पढ़ाने का कार्य करते थे। समाजसेवी श्री सिंह ने बताया कि वह सदैव सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर सहभागिता रखते थे गायत्री परिवार हरदोई एवं भारतीय योग संस्थान के वे सक्रिय सदस्य भी थे। समाजसेवी श्री सिंह ने बताया कि उनको सामाजिक कार्यों की प्रेरणा उनके बाबाजी से ही मिलती है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी उन्होंने शहर के बेलाताली में 21 वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न किया था।

Category

🗞
News

Recommended