Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कांधला हाथरस में मृतका रेप पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी और रालोद कार्यकर्ताओं पर पुलिस के द्वारा किए लाठीचार्ज के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं ने कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड धरना प्रदर्शन करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम सीओ कैराना को ज्ञापन देकर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों और एडीएम हाथरस पर कार्रवाई की मांग की है। तीन दिन पूर्व रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ हाथरस की मृतका रेप पीड़िता के परिजनों से मिलने लिए गए थे, जहां पर पुलिस ने जयंत चौधरी और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया था। पुलिस के द्वारा रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी और कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं ने कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए रालोद के जिला उपाध्यक्ष डाक्टर विक्रांत जावला ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, गुड़ागर्दी और पूंजीपति लोगों का बोल बाला है। सतबीर पंवार ने कहा कि अब समय आ गया है कि बीजेपी के लोगों को अपने गांवों नहीं घुसने देंगे।

Category

🗞
News

Recommended