Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली। हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे रालोद के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शामली में युवाओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका है। युवाओं का आरोप है कि उत्तर प्रदेश की सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है, यह बिल्कुल बर्दाश्त के बाहर है, जल्द ही युवा रालोद के कार्यकर्ता एक बड़ा जन आंदोलन करेंगे। दरअसल आपको बता दें कि यह मामला जनपद शामली के थाना कांधला क्षेत्र के कस्बा एलम का है यहां पर युवा राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का पुतला दहन किया। रालोद नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार तानाशाही कर रही है, जल्दी इसके विरोध में एक बड़े जन आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी। प्रदेश सरकार का यह तानाशाही रवैया बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Category

🗞
News

Recommended