Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
सहारनपुर। पुलिस को मिली बड़ी सफलता! पुलिस ने देर रात हुई लूट की वारदात का मात्र डेढ़ घंटे बाद ही किया शानदार खुलासा! एसपी देहात अशोक कुमार मीणा ने बताया कि थाना नकुड़ क्षेत्र में बिडवी शुगर मिल हाईवे के पास देर रात एक व्यक्ति से बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम देकर मौके से हुए थे फरार, पुलिस को जैसे ही लूट की सूचना मिली तो आनन-फानन में पुलिस ने कॉम्बिंग के बाद मुठभेड़ के दौरान 1 शातिर बदमाश अहसान को किया गिरफ्तार। वहीं पुलिस मौके से फरार 1 बदमाश की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के पास से एक अवैध देसी तमंचा, कई जिंदा कारतूस सहित लूट का आधार कार्ड, एटीएम और 2500 रुपए की नकदी भी बरामद कर ली है। थाना नकुड क्षेत्र के बिढवी शुगर मिल के पास हाईवे रोड की घटना।

Category

🗞
News

Recommended