Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
बंथरा के बेती गांव में 27 सितंबर की देर रात दीपिका त्रिवेदी हत्याकांड का राजफाश करते हुए पुलिस ने उसके पुरोहित पति को गिरफ्तार किया है। डीसीपी मध्य सोमेन वर्मा ने बताया कि मृतका के पति पुरोहित दीप नारायण ने खाने को लेकर हुए विवाद में लड़ाई-झगड़े के दौरान दीपिका का गला दबा दिया था। दीप नारायण ने खुद को बचाने के लिए घर के पीछे की दीवार काटकर पुलिस से लूटपाट के दौरान हत्या की बात कही थी। घर के कुछ सामान के साथ मंदिर का चांदी का मुकुट व दानपात्र से पैसे भी गायब कर दिए थे। पुलिस छानबीन के दौरान उसकी पोल खुल गई और उसने अपना जुर्म भी स्वीकार कर क़िया। लूट का सामान भी दीप नारायण के कब्जे से पुलिस ने बरामद कर लिया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पूर्व में गोद लिए गांव में सनसनीखेज वारदात से पुलिस की भी खूब किरकिरी हुई थी।

Category

🗞
News

Recommended