Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इटावा भारतीय किसान संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष सर्वेश सिंह भदोरिया तथा प्रांत संयोजक सुशीला राजावत तथा जिला अध्यक्ष श्रीमन नारायण तिवारी द्वारा आज जिला अधिकारी को एक लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए अवगत कराया कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेश में राज सरकार को आदेशित किया जाए कि सरकार फसल अवशेष प्रबंधन का पालन तैयार करें और उसको लागू करें पालन करने वाले किसानों को ₹100 प्रति कुंतल प्रोत्साहन राशि प्रदान करें। जिसके बाद जब किसान उसका पालन ना करें तब उसे ₹100 प्रति कुंतल के हिसाब से ही बंद करें। सरकार लघु एवं सीमांत किसानों को पहले फसल अवशेषों के निस्तारण हेतु प्रबंधन में प्रयुक्त उपकरणों की निशुल्क उपलब्ध कराए। इसके बाद यदि कोई किसान नियम विरुद्ध फसल अवशेषों को जलाता है तब उस पर कानूनी कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी। पिछले वर्ष किसानों पर इस प्रकार से संबंधित दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाए वह उन पर किया गया जुर्माना उन्हें वापस दिया जाए। 

Category

🗞
News

Recommended